My Hindi Poem 6: लगा हूँ तेरे लिए दुनिया सजाने में

लगा हूँ तेरे लिए दुनिया सजाने में,
कभी कभी देर भी लगेगी मुझे तेरे पास आने में, 
तू मेरी चिंता भूल अपने सपनो को पूरा करना, 
मैं तो तेरे पास आज नहीं तो कल होऊंगा ही,
तू मेरे व्यस्त आज से, कोई लड़ाई ना करना,
क्यूंकि लगा हूँ मैं तेरे लिए दुनिया सजाने में |

मैं कुछ कर रहा हूँ ऐसा की कभी तुझसे तेरा बचपना ना दूर हो,
किन्ही चीजों में लगा हूँ मैं, ताकि तेरा कल मेरे कल से बहुत बेहतर हो, 
बस तू मुझ पर थोड़ा भरोसा रखना,
मैं लगा हूँ तेरे लिए दुनिया सजाने में

मेरे प्यारे बेटे, 
सपने कुछ यूँ ही सच नहीं होते, 
किसी एक सपने के लिए अपने सौ सपने छोड़ने पड़ते हैं,
सालों से साल तक जाग जाग, कुछ काम करने पड़ते हैं,
ऐसे में कुछ और तो नहीं पर वक़्त बहुत लग जाता है,
तेरे पास आने में देर हो जाता है, 
बस तू मुझसे नाराज ना होना, 
क्यूंकि, मैं लगा हूँ तेरे लिए दुनिया सजाने में

प्यारे बेटे जन्मदिन पर प्यार भरी शुभकामनाये

किसने लिखी: 
यश 
ने 
अपने बेटे 
रुद्रा 
के लिए उसके जन्मदिन पर
१५-०७-२०१८

Life & Perspectives

Discover more from Logic Searcher

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading